सोने के आदाब

सोने के आदाब

  • इशा की नमाज़ पढ़ कर जल्दी सोने की कोशिश करना।
  • बावुजू सोना।
  • तीन मर्तबा बिस्तर झाड़ लेना।
  • सुरमा लगाकर सोना।
  • सोने से पहले तस्बीह-ए-फ़ातिमा पढ़ लेना, 33 मर्तबा सुब्हानल्लाह, 33 मर्तबा अल्हम्दु लिल्लाह, 34 मर्तबा अल्लाहु अक्बर पढ़ना।
  • ‘अल्हम्दु शरीफ़ पढ़ना’, चारों कुल पढ़ना, आयतल कुर्सी पढ़ना, सूरह मुल्क और अलिफ़ लाम मीम पढ़ना। अगर ज्यादा न पढ़ सके तो कम से कम कुरआन शरीफ़ की दस आयतें ही पढ़ लें।
  • सोने से पहले तीन बार इस्तिग़फ़ार भी पढ़ना, ‘अस्तगफिरुल्ला-हल-लज़ी ला इला-ह इल्ला हुवल हय्युल कय्यूम०’।
  • सोने की दुआ पढ़ना, ‘अल्लाहम-मा बिस्मि-क अमूतु व अया.’।
  • सीधी करवट लेट कर सीधा हाथ गाल के नीचे रखकर क़िब्ले की तरफ मुँह करके सोना।
  • अगर डरावना ख़्वाब नज़र आए और आँख खुल जाए तो ‘अऊजु बिल्लाहि मिनश-शैतानिर्रजीम’तीन बार पढ़कर उल्टी तरफ़ थुथकार दो और करवट बदल कर सो जाओ।
aaauzo billahi
  • सोकर उठे तो यह दुआ पढ़े:
sokar uthe toh dua

‘अल्हम्दु लिल्ला-हिल्लज़ी अया-न व-द मा अमा तना व इलैहिन्नुशूर’

यह सामग्री “नमाज़ का तरीक़ा” ऐप से ली गई है आप यह एंड्रॉइड ऐप और आईओएस(आईफोन/आईपैड) ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। हमारे अन्य इस्लामिक एंड्रॉइड ऐप और आईओएस ऐप देखें।

Share this:

Leave a Comment

error: Content is protected !!