दूसरे खलीफा हजरत उमर बिन खत्ताब के बारे में जानकारी

Information about the second Caliph Hazrat Omar bin Khattab

सवाल– हज़रत उमर (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) कब और कहाँ पैदा हुए?
उत्तर- ताइफ में पांच सौ चौहत्तर ईस्वी को।

सवाल– सबसे पहले अमीरूल मुमिनीन का लकब किस खलीफा का पड़ा?
उत्तर- हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) का।

सवाल– हज़रत उमर (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) कब और कैसे इस्लाम लाए?
उत्तर- छह नबवी को अपने बहनोई के तिलावते कुरान से प्रभावित हो कर।

सवाल– हज़रत उमर (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) के पिता का क्या नाम था?
उत्तर- ‘खत्ताब बिन तुफैल’।

सवाल— हज़रत उमर (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) की माँ का क्या नाम था?
उत्तर- ‘खन्तमह’।

सवाल– हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) ने कितने दिनों तक खिलाफत की?
उत्तर- दस साल, छः माह, चार दिन तक।

सवाल– हज़रत उमर फारूक़ (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) ने नुबूवत के कितने साल में इस्लाम कुबूल किया?
उत्तर- छः साल बाद।

सवाल– हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) ने किस सूरः को सुनकर इस्लाम कुबूल किया था?
उत्तर- सूरः ताहा की चौदहवीं आयत को।

सवाल– किस जंग के बाद हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) ने कुरान जमा करने का मश्वरह दिया था?
उत्तर- जंगे यमामा के बाद।

सवाल– हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) का क्या ज़रिया-ए- मआश था?
उत्तर- तिजारत।

सवाल– हज़रत उमर (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) की कुल कितनी उम्र हुई ?
उत्तर- तिरसठ साल।

सवाल– हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) पर किसने हमला किया?
उत्तर- ‘अबूलूलू’ फीरोज़ नामी एक पारसी ने।

सवाल– हज़रत उमर फारूक् (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) के ज़ख्मी होने के बाद किसने नमाज़ पढ़ाई?
उत्तर- हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) ने।

सवाल– हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) बिस्तर पर ज़ख़्मी होने के बाद कितने दिनों तक ज़िन्दा रहे?
उत्तर- छः दिनों तक।

सवाल– हज़रत उमर फारूक़ (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) का कब और कहाँ इन्तिकाल हुआ?
उत्तर- एक मुहर्रम, चौबीस हिजरी, यानी छः नवम्बर, छह सौ चौवालीस ईस्वी, मदीना शरीफ़ में।

सवाल– हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) ने ख़िलाफत के लिए किन लोगों का नाम बताया?
उत्तर-
एक. हज़रत उस्मान (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु)।
दो. हज़रत अली (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु)।
तीन. हज़रत जुबैर (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु)।
चार. हज़रत तल्हा (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु)।
पाँच. हज़रत सअद बिन वक़्कास (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु)।
छः. हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु)।

सवाल- हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) के कातिल का क्या नाम था?
उत्तर- अबू लूलू फीरोज़।

सवाल- हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) की बहन का क्या नाम था, जिन्होंने इस्लाम कुबूल किया, तो हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) उन्हें कत्ल करना चाहते थे?
उत्तर- फातिमा बिन्ते ख़त्ताब।

सवाल- हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) के कुल कितने बेटे थे?
उत्तर- सात बेटे थे।
एक- अब्दुल्लाह।
दो- उबैदुल्लाह।
तीन- आसिम।
चार- अबू शहमा।
पाँच- अब्दुर्रहमान।
छः- जैद।
सात- मुज़ीर (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) और चार लड़कियाँ थी।

सवाल- फतेह मक्का में औरतों से बैअत किसने ली?
उत्तर- हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) ने।

सवाल- हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) की ख़िलाफ़त के लिए किसने मशवरह दिया ?
उत्तर- हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) ने।

सवाल- दूसरे खलीफा कौन हुए?
उत्तर- हज़रत उमर बिन ख़त्ताब (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु)।

सवाल- हज़रत उमर फारूक़ (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) खलीफा कब बनाए गए?
उत्तर- तेइस जुमादस्सानिया तेरह हिजरी, यानी चौबीस अगस्त, छह सौ चौतीस ईस्वी में।

सवाल- मस्जिदे अक्सा में पहली अज़ान किस ने दिलवाई?
उत्तर- हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) ने।

सवाल- हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) पर कब कातिलाना हमला हुआ?
उत्तर- तेइस जिल्हिज्ज तेइस हिजरी, यानी एक नवम्बर छह सौ चौवालीस हिजरी को।

सवाल- हज़रत उमर फारूक (रज़ियल्लाहु ‘अन्हु) पर कहाँ हमला हुआ?
उत्तर- मस्जिदे नबवी में, फज्र की नमाज़ में।

Share this:
error: Content is protected !!